
महिला समाज धमतरी, सखी निवास एवं दोशी परिवार की संयुक्त पहल , 77 वर्षीय राजुला बेन शाह की सक्रिय सहभागिता रही विशेष आकर्षण , पारंपरिक कुल्हड़ों एवं पेपर गिलास में प्रदान किया गया शीतल मठा, 1800 से अधिक लोग हुए लाभान्वित
धमतरी | पूर्व विधायक एवं महिला समाज धमतरी की संस्थापक स्वर्गीय श्रीमती जया बेन दोशी की 16वीं पुण्यतिथि की पावन स्मृति में महिला समाज धमतरी, सखी निवास एवं बिपिन भाई–रसीला बेन दोशी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में शीतल मठा सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला समाज धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हिशीकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय जया बेन दोशी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात राहगीरों एवं आमजन के लिए शीतल मठा सेवा प्रारंभ की गई। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में लगभग 1800 लोगों को पारंपरिक कुल्हड़ों एवं पेपर गिलास में शीतल एवं स्वास्थ्यवर्धक मठा प्रदान किया गया। कुल्हड़ों के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। मानव सेवा के साथ-साथ पर्यावरण एवं पक्षी संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम के दौरान चिड़ियों के दाना-पानी की व्यवस्था हेतु 300 मिट्टी के सकोरों का भी वितरण किया गया। उपस्थित नागरिकों से अपने घरों, आंगनों एवं छतों पर सकोरों में पानी एवं दाना रखने का आग्रह किया गया, जिससे भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।
https://493773.com/gangrel-dam-dhamtari-woman-rescue/
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि महिला समाज धमतरी की भूतपूर्व अध्यक्ष 77 वर्षीय राजुला बेन शाह ने उत्साहपूर्वक अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई तथा राहगीरों को स्नेह एवं आग्रहपूर्वक मठा प्रदान कर सेवा कार्य को विशेष गरिमा प्रदान की।इस सेवा आयोजन में नलिनी सोनी, संगीता शर्मा, साक्षी अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, सुषमा नंदा, यशा नंदा, सरला पारख, सूर्या लुंकड़, शांति दामा, धनवती किरी, शांति खत्री, वर्षा खंडेलवाल, स्नेहा राठौड़, रीना जैन, दीपक जैन, धनश्री जोशी, हेमंत सिन्हा, बिपिन दोशी, रसीला बेन दोशी, पराग दोशी ,नंदन दोशी,सरिता दोशी, नन्ही बच्ची अन्विषा तथा महिला समाज द्वारा संचालित सखी निवास की अधीक्षक एवं सदस्य भूमिका, पूर्वी, गायत्री, प्रमिला एवं महिला समाज की सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ।इस अवसर पर महिला समाज धमतरी द्वारा स्वर्गीय जया बेन दोशी के समाजसेवा, महिला उत्थान एवं जनकल्याण के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।






