धमतरी पुलिस का कड़ा प्रहार: अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा, दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

1

 मगरलोड पुलिस की सटीक कार्यवाही: अलग- अलग दो स्थानों पर दबिश,देशी शराब व वाहन सहित कुल कीमती 1,23,760/- रूपये जब्त,  एसपी के निर्देश पर सख्ती: त्वरित कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप, आरोपियों को भेजा गया जेल

धमतरी | एसपी धमतरी के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थ,अवैध शराब, जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही जा रहा है। इसी कड़ी में थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो अलग-अलग व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध शराब परिवहन कर बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग टीमों का गठन कर बताए गए स्थानों पर दबिश दी। पहली टीम ने बेलरदोना रोड पुलिया के पास मथुरा नगर मगरलोड क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी डोमार सिंह अनेश्वरी को रंगे हाथों पकड़ा। उसके कब्जे नीले रंग के प्लास्टिक थैले से 30 पौवा देशी शराब कीमती 2,400/-रूपये, एक यामाहा एफजेडएस मोटरसाइकिल क्र. CG-05AB 7635 कीमती 1,00,000/- रूपये सहित कुल 1,02,400/- रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी का नाम- डोमार सिंह अनेश्वरी पिता संतराम अनेश्वरी उम्र 35 वर्ष सा० करेलीबडी,थाना मगरलोड, जिला धमतरी,(छ.ग.) वहीं दूसरी टीम ने शीतला मंदिर के सामने मगरलोड आम रोड पर कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिल वर्मा को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 42 पौवा देशी शराब कीमती 3360/-रूपये एवं एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्र.CG 05AS 2081 कीमती 18,000/-रूपये सहित कुल 21,360/- रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ भी धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपी का नाम- अनिल वर्मा पिता स्व. लक्ष्मण वर्मा,उम्र 29 वर्ष साकिन चारभाठा,थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाया जा सके।