ग्राम और युवाओं के सर्वांगीण विकास में एन. एस. एस. की महत्वपूर्ण भूमिका- एल के उपाध्याय
धमतरी | ग्राम पंचायत झिरिया बस्तीपारा, बाजार पारा में रासेयों का एक दिवसीय शानदार विशेष शिविर का आयोजन 1 नवंबर रविवार को किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली के 50 स्वयंसेवक प्राचार्य एल के उपाध्याय व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ गणेश प्रसाद साहू , डॉ. मंजूषा साहू के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक शिविर संचालन हुआ। ग्राम झिरिया के बाजार चौक, पंचायत भवन, महावीर चौक, शीतला मंदिर आदि की साफ सफाई किया गया तथा पॉलिथीन, रेपर उपयोग नहीं करने हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया गया नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम की गलियों का भ्रमण नारा लगाते हुए तख्ती के साथ एवं प्रेरणा गीत गाते हुए विभिन्न चौक चौराहों गलियों का भ्रमण किया गया एवं नशा मुक्त भारत हेतु शपथ कराया गया। एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सुवा नृत्य, बस्तरिया नृत्य ,ददरिया ,राउत नाचा व नशा मुक्ति नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन स्वयंसेवको ने किया। जिसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की गई एवं ग्राम झिरिया के सरपंच चंद्रशेखर पटेल को विद्यालय की ओर से स्वामी विवेकानंद का प्रतीक चिन्ह प्राचार्य द्वारा प्रदान किया गया। एवं पंचायत की ओर से सभी स्वयंसेवकों को पेन प्रदान किया गया कार्यक्रम का संचालन कुमारी पूर्वा साहू व आभार डॉ. मंजूषा साहू ने किया इस अवसर पर अनिल चंद्राकर पंच ,पुरुषोत्तम चंद्राकर पंच ,लाल जी साहू, श्री राम सेन, पूर्व सरपंच, हेमंत साहू ग्रामीण अध्यक्ष, राजकुमार साहू ,विराज ध्रुव पूर्व उप सरपंच व स्वयंसेवक छमेद्र ,नुमेश, डूमेंद्र ,दानेश्वर, देवेंद्र ,जयप्रकाश ,डेमीन, वेदिका, भाग्यश्री ,तेजस्वी , तृप्ति आदि उपस्थित थे |







