
धमतरी पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही जारी- कुरूद व अर्जुनी थाना क्षेत्र में दो आरोपी हुए गिरफ्तार , अलग–अलग दोनों कार्यवाही में देशी शराब, नगदी सहित कुल 3,870/- रुपये का मशरूका जप्त , धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब,मादक पदार्थ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी
धमतरी | जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में लगातार अभियान चलाकर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुरूद एवं थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहली कार्यवाही – थाना कुरूद थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एनएच-30 रोड ग्राम सेनचुवा मोड़ नहर पार के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से शराब बिक्री करना पाया गया। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 1,800/- रुपये एवं बिक्री रकम 350/- रुपये जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 2,150/- रुपये का मशरूका जप्त कर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 59/26 धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी का नाम कान्हा साहू पिता हरिशंकर साहू, उम्र 22 वर्ष साकिन – सेमरा (बी), थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.) दूसरी कार्यवाही – थाना अर्जुनी थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तेलीनसत्ती बायपास ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गवाहों के समक्ष आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1,360/- रुपये एवं नगदी रकम 360/- रुपये जप्त की गई। इस प्रकार कुल 1,720/- रुपये का मशरूका जप्त कर थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 35/26 धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी का नाम हिरेन्द्र बंजारे पिता फगनुराम बंजारे, उम्र 32 वर्ष, साकिन – देमार, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।






