पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला करने वाले आरोपी को धमतरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

55

 पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार ,  सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही – आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में की गई वैधानिक कार्यवाही

  धमतरी | धमतरी शहर में पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशुतोष उर्फ आशिष यादव पिता श्रीराम यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बांसपारा धमतरी का घायल प्रिंस नेताम पिता विष्णु नेताम निवासी बांसपारा धमतरी के साथ पूर्व से रंजिश चली आ रही थी। माह नवंबर में प्रिंस नेताम द्वारा आरोपी आशिष यादव पर हंसिया से हमला किया गया था,जिसके मामले में प्रिंस नेताम को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था। बाल संप्रेक्षण गृह से छूटकर आने के बाद से ही आरोपी आशिष यादव बदला लेने की फिराक में था और मौके की तलाश कर रहा था। दिनांक को आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते बांसपारा इतवारी बाजार स्थित प्रदीप सैलून में प्रिंस नेताम को अकेला पाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा साक्ष्य एवं गवाहों के आधार पर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी आशुतोष उर्फ आशिष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं धारदार चाकू आरोपी से तप्त कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा109(1) 296, 351(3)
बीएनएस.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आगे की विवेचना कार्यवाही जारी है।