
धमतरी | श्री राज मानस संघ धमतरी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अर्जुन पूरी गोस्वामी सचिव डॉ जे एल देवांगन प्रवक्ता डॉ भूषण लाल चंद्राकर कोषाध्यक्ष दानी राम साहू प्रचार महामंत्री चिरंजीवी लाल हिरवानी में प्रेस में जानकारी देते हुए कहा कि संघ का कार्यकारिणी बैठक श्री सत्संग भवन गोकुलपुर धमतरी में सम्पन्न हुआ जिसमें श्री राज मानस संघ, राघवेन्द्र मानस परिषद मगरलोड के पदाधिकारियों, आजीवन सदस्यों,मानस आयोजन समिति,संरक्षक, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता,सहसचिव, प्रचार महामंत्री एवं समस्त मानस शक्ति केन्द्र पदाधिकारियों की उपस्थिति में गहन विचार मंथन कर अनेक निर्णय लिए गए।
बैठक का शुभारंभ श्री राम दरबार के विधिवत पूजा अर्चना एवं श्री राम स्तुति के साथ किया गया।बैठक में श्री राज मानस संघ के मूल उद्देश्य सनातन धर्म, संस्कृति एवं मानस के व्यापक प्रचार-प्रसार करके संगठन को अत्यधिक मजबूत एवं सक्रिय करने पर जोर दिया गया।मानस मंडली के व्याख्याकार एवं प्रवचन कारों को वर्ष में एक बार कार्यशाला लगाकर प्रशिक्षित करके मानस को आधार बनाकर हिंदू संस्कृति एवं संस्कार,धर्मांतरण, नशाबंदी,गौ संरक्षण एवं संवर्धन जैसे विषयों को गांव गांव एवं घर घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। श्री राज मानस संघ धमतरी छत्तीसगढ़ की वार्षिक पत्रिका ” श्री रघुपति संदेश”का अगला प्रकाशन किया जाना तय किया गया। कुछ बाहरी संगठन श्री राज मानस संघ को कमजोर करने का प्रयास कर रही है जिससे सतर्क रहकर मानस संघ की एकता को मजबूत एवं सक्रिय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
प्रत्येक मानस आयोजन में मानस संघ एवं शक्ति केन्द्र के पदाधिकारियों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने हेतु सलाह प्रदान किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से अर्जुन पुरी गोस्वामी, डॉ जे एल देवांगन,दानी राम साहू, सियाराम राम साहू, खूब लाल साहू,पुरानिक राम साहू,डोमार सिंह दादरा, शिवदयाल साहू, खिलेश्वरी किरण, योगेश्वर साहू,दिलीप देवांगन, दयाराम साहू, चंपालाल साहू,राजा राम साहू,मनराखन सिन्हा,दाऊ लाल गजपाल,प्यारेलाल यदु,एन आर यादव, ललित शुक्ला,भूपेश बनपेला, फलेश साहू,हुमन चंद्राकर,डॉ लोकेश साहू,मनोहर चक्रधारी,रामचंद देवांगन,राजेश कैशाल, योगेश्वर यादव, अमरनाथ निषाद,पवन कुमार धनकर, प्रयाग दास वैष्णव, नारायण देवांगन, गंगाप्रसाद सिन्हा, कमलनारायण गंधर्व, नाघो साहू, केश कुमार सोनकर,पोखराज साहू, रमेश मानिकपुरी, योगेंद्र कुमार,ढेलू राम साहू,नंदू दास मानिकपुरी,नारद राम साहू,भानसिंह ध्रुव, गिरधारी राम साहू, बाबूलाल पटेल, रामाधार साहू, गीता राम साहू, भुनेश्वर साहू, पुनीत राम साहू, दुलार सिंह साहू, जागेश्वर साहू, हरिचरण साहू, कामता प्रसाद सिन्हा, खेमराज साहू,उदे राम सिन्हा,भुवन लाल सिन्हा, पुनेश्वर निषाद, कुशल राम साहू, लक्ष्मीनारायण, दीपक सिन्हा,शिवराम, डॉ रोशन साहू, डॉ सुशीला साहू, माधुरी गुप्ता,श्रवण कोसरिया,नंदनी शर्मा,विमला, रामेश्वर सिन्हा,रेवत साहू, रामेश्वर गंगबेर, महेश दास मानिकपुरी, दिनेश साहू,प्रतिभा साहू, भुनेश्वर साहू आदि मानस प्रेमी रामभक्तो की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रवक्ता डॉ भूषण लाल चंद्राकर
श्री राज मानस संघ धमतरी