Home Latest जागरूकता ही असली सफाई है: शहर को डिस्पोजल और झिल्ली से मुक्त करने की लड़ाई। महापौर रामू रोहरा

जागरूकता ही असली सफाई है: शहर को डिस्पोजल और झिल्ली से मुक्त करने की लड़ाई। महापौर रामू रोहरा

0
जागरूकता ही असली सफाई है: शहर को डिस्पोजल और झिल्ली से मुक्त करने की लड़ाई। महापौर रामू रोहरा

नगर निगम और महापौर के प्रयासों के बावजूद नागरिकों की उदासीनता बनी सबसे बड़ी चुनौती

धमतरी | शहर को स्वच्छ, सुंदर और झिल्ली मुक्त बनाने के लिए नगर निगम व महापौर रामू रोहरा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पी.डी. नाले की सफाई पिछले दो महीनों में 10 बार JCB मशीनों की सहायता से करवाई जा चुकी है। हर बार नाला साफ किया जाता है, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से मलबा और कचरे से भर जाता है।

महापौर रामू रोहरा ने स्पष्ट शब्दों में कहा: “जब तक आम लोग खुद जागरूक नहीं होंगे, नगर निगम कितने भी अभियान चला ले, स्थायी समाधान संभव नहीं है।” उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से निरंतर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन नागरिकों का सहयोग न मिल पाने से स्थिति जस की तस बनी हुई है।

समस्या की जड़ – नागरिकों की भागीदारी की कमी नगर निगम का कहना है कि लोग नालों में कूड़ा, प्लास्टिक और झिल्ली फेंकते हैं, जिससे सफाई के सारे प्रयास व्यर्थ हो जाते हैं। ऐसे में केवल प्रशासन पर जिम्मेदारी डालना न्यायसंगत नहीं है।

समाधान – सामूहिक जिम्मेदारी और जन-जागरूकता महापौर का संदेश हर नागरिक के लिए साफ है: “स्वच्छ शहर का सपना तभी पूरा होगा, जब हर नागरिक खुद को उसका ज़िम्मेदार समझे। जागरूकता ही बदलाव की असली चाबी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here