भगवान महावीर के जयकारों के साथ दिया गया जिओ और जीने दो का संदेश

13

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव : पहले दिन श्री आदिश्वर जिनालय से राष्ट्रीय गौशाला तक निकाली गई प्रभातफेरी

 गौशाला पहुंच समाजजनों ने गायो को खिलाई गुड़ रोटी

श्री महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा मनाया जा रहा पांच दिवसीय भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव

फोटो–

धमतरी भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव खरतरगच्छाचार्य प.पू. श्री जिन पीयुष सागर जी म.सा. के शिष्य रत्न उपाध्याय प्रवर अध्यात्म योगी प.पू. श्री महेन्द्र सागर जी म.सा., युवा मनीषी उपाध्याय प्रवर प.पू. श्री मनीष सागर जी म.सा. आदि ठाणा 15 केवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका प.पूज्या निपुणा श्री जी म.सा. की सुशिष्या प.पू. श्री हंसकीर्ति श्री जी म.सा. आदि ठाणा 3 के पावन निश्रा में आज से 10 अप्रैल तक मनाया जा रहा। इस दौरान विविध धार्मिक आयोजन होंगे।

प्रथम दिन प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री आदिश्वर जिनालय से राष्ट्रीय गौशाला तक निकाली गई। इस दौरान भगवान महावीर स्वामी के जयकारों के साथ जिओ और जीनों दो का संदेश दिया गया। प्रभातफेरी के गौशाला पहुंचने के पश्चात समाजजनों ने गायों को गुड़ एवं रोटी खिलाई। इसके पश्चात प्रात: 9 बजे से अहिंसा खेल दिवस नया स्थानक भवन धमतरी में आयोजित हुआ। प्रभातफेरी में लूनकरण गोलछा, विजय गोलछा, रमन लोढ़ा, संतोष कांकरिया, सुनील जैन,विजय प्रकाश जैन, निर्मल बरडिया, आशीष मिन्नी, विजय प्रकाश जैन, आकाश गोलछा, हीरा बच्छावत, संजय बरडिया,प्रदीप गोलछा,सतीश नाहर,दिलीप बडजात्या,कुशल चोपड़ा, विनोद चौरडिया,बिजल खिलोशिया, विमल पारख,अभय बरडिया, निलेश नाहर आकाश कटारिया, महावीर गोलछा,महेंद्र गोलछा, रोहित छाजेड़,ऋषभ गांधी,अक्षय पारख,कुशल पारख, राजेश पारख,मांगी बोहरा,अजय लोढ़ा, शैलेन्द्र चोपड़ा, प्रमोद गोलछा, आशीष बंगानी, निलेश नाहर, संजय लुंकड़, पवन मिन्नी, वीरेंद्र गोलछा, मयूर पारख, अजय लोढा, नेहरू पारख, भीखम नाहर, तेजस सोनी, हुकुम चंद जैन, प्रवीण साकलेचा, संकेत गोलछा, बबली बाई डागा, संध्या पारख ,वर्षा डागा,मधु गोलछा, मधु पींचा, चमेली बाई चोपड़ा, सरोज पारख , विजयलक्ष्मी बैद,अनीता लोढ़ा, पलक डागा, ऋतु बरडिया, रिया छाजेड़ सहित बड़ी संख्या समाजजन शामिल हुए।

कल पाश्र्वनाथ जिनालय से निकलेगी प्रभातफेरी

महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के तहत कल दूसरे दिन भी प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 7 अप्रैल सोमवार को प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से शांति कॉलोनी तक निकाली जाएगी। प्रात: 9.45 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय इतवारी बाजार में रिधान जैन 5 वर्षीय, भुनेश्वर द्वारा भक्तांबर सूत्र वाचन किया जायेगा। दोपहर 11 बजे नवकार महिला मंडल द्वारा अशोक वस्त्र भंडार के पास प्याऊ उद्घाटन किया जायेगा। दोपहर 11.30 बजे सुधर्म महिला मंडल द्वारा चोपड़ा निवास रामबाग के पास मठा वितरण किया जायेगा। रात्रि 7.30 बजे स्थानीय मंडलो द्वारा महामंत्र नवकार की महिमा की रंगारंग प्रस्तुति की जाएगी। रात्रि 08.30 बजे मुमुक्षु भाई लीलमचंद सुराना का अभिनंदन होगा।