
धमतरी। दीक्षा के पावन मार्ग पर अग्रसर मुमुक्षु आस्था लुनिया के नगर प्रवेश एवं आगामी दीक्षा समारोह को लेकर जैन समाज में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है। इस अवसर पर नगर निगम धमतरी के लोक निर्माण विभाग के सभापति विजय मोटवानी जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर पार्षद कुलेश सोनी ने मुमुक्षु आस्था बहन के संयम, त्याग एवं आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ने के निर्णय को नमन करते हुए उन्हें हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।
विजय मोटवानी ने कहा कि सांसारिक जीवन की सुख-सुविधाओं का त्याग कर संयम और साधना के मार्ग को अपनाना अत्यंत प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण निर्णय है। मुमुक्षु आस्था बहन का यह कदम समाज में त्याग, तपस्या, संयम और आध्यात्मिक मूल्यों की प्रेरणा देने वाला है।
उन्होंने कहा कि धर्मनगरी धमतरी में मुमुक्षु आस्था लुनिया ज़ी का नगर प्रवेश जैन समाज के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अवसर है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूती मिलती है।
10 दिसंबर को जयपुर में होगा दीक्षा समारोह
मुमुक्षु आस्था लुनिया का आगामी 10 दिसंबर को जयपुर, राजस्थान में दीक्षा समारोह आयोजित होगा। इस अवसर को लेकर धमतरी के जैन समाज सहित शहरवासियों में भी उत्साह है। विजय मोटवानी ने मुमुक्षु आस्था बहन के आगामी संयम जीवन के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि उनका जीवन धर्म, साधना और मानव सेवा के लिए समर्पित हो तथा वे निरंतर आध्यात्मिक उन्नति के पथ पर आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि मुमुक्षु आस्था बहन के इस निर्णय से युवा पीढ़ी को भी त्याग, संयम और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। जिला महामंत्री महेंद्र पंडित उन्होंने पूरे जैन समाज को इस पावन अवसर के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुमुक्षु आस्था बहन के उज्ज्वल आध्यात्मिक भविष्य की कामना की।
ALSO READ
राष्ट्रीय पर्व पर गंदी राजनीति कांग्रेस की संकुचित मानसिकता का है परिचायक-: विजय मोटवानी






