बठेना वार्ड स्थित मुक्तिधाम में शेड निर्माण,सौंदर्यकरण कार्य का हुआ भूमि पूजन

70

महापौर विजय देवांगन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया का शहर हित में कराए जा रहे हैं इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद कर आभार व्यक्त किये |

धमतरी | बठेना वार्ड स्थित मुक्तिधाम में बनने जा रहे शेड निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन महापौर विजय देवांगन की उपस्थिति मे मनी कंचन की दिदीयो एवं एआईसी सदस्य राजेश ठाकुर, राजेश पांडे,पार्षद श्यामलाल नेताम,ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा,सहित वरिष्ठ जनों के हाथों किया गया।
इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,मंत्री शिव कुमार डहरिया जी द्वारा शहर के सभी मुक्तिधाम मे शेड निर्माण सहित सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है.जिसके तहत सोरिद वार्ड, हटकेशर वार्ड, के मुक्तिधाम मे पूर्व मे भुमि पूजन किया जा चुका है बठेना वार्ड के मुक्तिधाम के शेड निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन किया गया।

 देवांगन ने आगे कहा कि मुक्तिधाम का अर्थ ही मुक्ति देने वाला स्थान है शेड निर्माण सौंदर्यीकरण की मांग वर्षों से लंबित मांग रही है करोना काल में हमने देखा है कि इतनी मृत्यु हो रही थी शव को शेड के नीचे रखकर दाह संस्कार किया जा रहा था एक बड़े शेड की आवश्यकता इस मुक्तिधाम को है जो आज आप सब के सहयोग से शेड निर्माण,सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन किया गया. आप सभी वार्ड वासियों से अपील है समय-समय में मुक्तिधाम की देखरेख साफ सफाई करते रहने की आवश्यकता है |
भूमि पूजन पश्चात वार्ड वासियों ने महापौर विजय देवांगन सहित पूरे नगर निगम टीम का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया |

इस अवसर पर इंजिनियर कमलेश ठाकुर, मनीष साहू,गंगा सिन्हा,पुरूषोतम कोसरीया,गिरधर यादव,नर्मदा साहू,अहिल्या ध्रुव,गणेश विश्वकर्मा,ललिता बाई,रमला बाई,अनिता बाई,रेणू बाई,प्रेमीन बाई,उत्तरा बाई,शारदा बाई,त्रिवेणी बाई,नदंनी बाई,नीरू सिन्हा,गोदू,सहित वार्डवासी उपस्थित थे |