
भगत सिंह आजादी के दीवाने थे – राजेश पांडे
धमतरी | शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर आमापारा चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर एमआईसी सदस्य,राजेश पांडे, राजेश ठाकुर, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा,पूर्व पार्षद मीणा बैगा नाग,उपाध्यक्ष पवन यादव,वार्ड वासियों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश पांडे,राजेश ठाकुर ने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह की बाल मन पर बड़ा गहरा प्रभाव डाला। इसका मानवीय कृत्य को देखकर उनका मन देश को स्वतंत्र करवाने की सोचने लगा। भगत सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर क्रांतिकारी संगठन तैयार किया लाहौर षड्यंत्र मामले में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई गई।






