
धमतरी | समरसता मचान धमतरी के द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह समुदायिक भवन धमतरी में जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 200 शिक्षकों , पीटीआई शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित सेना के जवान का भी सम्मान किया गया |कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र एवं विशिष्ट महापौर विजय देवांगन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष लोहाना थे | कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि गणों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया | इसके पश्चात छत्तीसगढ़ राजकीय गीत की प्रस्तुति की गई |इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोककला के अनुरूप मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति छात्राओं के द्वारा की गई |

कार्यक्रम में शिरकत करने आए अतिथि गणों ने बताया कि यह आयोजन से शिक्षकों को बहुत ही आत्मबल मिलेगा | साथ ही एक शिक्षा के क्षेत्र में एक नया संचार भी स्थापित होगा |
आयोजन मंडल के निखलेश देवान ने बताया कि सालों बाद ऐसा कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है जो बहुत ही गर्व का विषय है | कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न रचनात्मक कार्यो को संचालित करने वाले शिक्षक समाज का सम्मान करना है |जिसके अंतर्गत 200 से भी अधिक शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है| वही इस सम्मान को पाकर शिक्षक शिक्षिकाओं में भी काफी हर्ष व्याप्त है |
कार्यक्रम में निखिल नेताम, रूपेन्द्र नगारची ( प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज,मोहन लालवानी, पंकज महावर , तिजेन्द्र कुंजाम, शशि चौहान, देवा डहरिया, उपेन्द्र साहु, चंद्रहास साहू, शुभम साहु , हेमन्त ध्रुव, ममता टंडन, चित्रलेखा देवदास आदि शिक्षक गण उपस्थित थे ।





