
धमतरी | भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए धमतरी के लोकप्रिय विधायक श्रीमती रंजना डिपेंड साहू जी को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर महिला मोर्चा के द्वारा उनके निवास स्थान पहुंचकर उन्हें बधाई दी गई।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी महिला सशक्तिकरण को लेकर दृढ़ संकल्पित है इसे और मजबूती देने के लिए समय-समय पर अपने कैबिनेट एवं प्रदेश स्तर पर महिलाओं को विभिन्न पदों से नवाज कर उन्हें देश के हित में कार्य करने के लिए उनके हाथों को और मजबूती प्रदान कर रहे हैं, ताकि महिलाएं राष्ट्र की सेवा में अपना अहम भूमिका का निर्वहन कर सके।
धमतरी विधानसभा के मुद्दों को लगातार विधानसभा मैं अपनी बुलंद आवाज एवं दृढ़ता से उठाने वाली सम्मानीय विधायक जी को प्रदेश प्रवक्ता बनाने पर धमतरी की महिला मोर्चा अत्यंत हर्षित है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
इस अवसर पर उन्हें बधाई देने महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ बिथीका विश्वास भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा देवी साहू वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पार्वती वाधवानी श्रीमती चंद्रकला पटेल मंडल अध्यक्ष रितिका यादव मंडल अध्यक्ष ईश्वरी नेताम अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेशमा सेख जनपद सदस्य जागेश्वर साहू जनपद सदस्य धनेश्वरी साहू श्रीमती रितु साहू श्रीमती रुकमणी सोनकर श्रीमती लता सोनी जी उपस्थित रहे।