
गुलामी के अंधकार को चीरकर आजादी की रौशनी फैलाने वाले क्षेत्र के सपूतों का समाज रहेगा सदैव ऋणी-: विजय मोटवानी
स्वतंत्रता आंदोलन के कार्यों से युवाओं को जोड़ना है राष्ट्रीय कर्तव्य एवं पवित्र यज्ञ-: अविनाश दुबे
आजादी में क्षेत्र की उपस्थिति है हमारी अनमोल विरासत एवं बहुमूल्य धरोहर सूरज शर्मा
धमतरी | देश को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेकर आजादी का माध्यम बनते हुए क्षेत्र को विशिष्ट पहचान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को सजो कर रखते हुए चिरस्थाई बनाने के दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला इकाई अपने जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी के नेतृत्व में , उनसे संबंधित शहर के अनेक स्थानों पर दीप जलाकर पूजा अर्चना करते हुए रोशनी बिखेरी तथा उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आजादी में दिए योगदान के लिए उनके वर्तमान में निवासरत परिवार का आभार मान कर सम्मान किया गौरतलब है कि पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल से सामाजिक न्याय पखवाड़े का आयोजन मंडल स्तर पर किया जा रहा है|
और इसी के अंतर्गत देश की एकता ,अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियां समाज व राष्ट्र का आज पथ प्रदर्शन मां भारती की सेवा के लिए करती है ऐसे ही स्मृतियां सन 1920 में महात्मा गांधी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन नहर सत्याग्रह कंडेल में सम्मिलित होने के लिए शहर में साथ ही 1922 में दूसरा आगमन भी हुआ था तत्पश्चात उनके आगमन स्थल स्थानीय शास्त्री चौक,खजांची बाडा( तत्कालीन समय में हुसैनु बाड़ा नाम था), स्वःबाबू छोटेलाल श्रीवास्तव निवास ब्राह्मण पारा, स्वःनत्थू जी जगताप निवास मराठा पारा, स्वर्गी हजारी लाल जैन निवास स्थान आमापारा, जैतखंभ साल्हेवार पारा, शोभाराम देवांगन उत्तर माध्यमिक शाला(गवर्नमेंट स्कूल), डॉ शोभा राम देवांगन उत्तर मध्यमिक शाला (म्युनिसिपल स्कूल), बेद्रा नवागांव के जंगल सत्याग्रह मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गिरफ्तारी स्थल कचहरी के सामने जयस्तंभ चौक प्रमुख रूप से शामिल है
उक्त कार्यक्रम के पश्चात विजय मोटवानी ने कहा है कि जिन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बदौलत आज हम आजाद भारत में खुली सांस ले रहे हैं उनके योगदान को वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराने हेतु हम उनके स्मरणीय स्थलों पर पहुंच कर उनके प्रति अपनी सद्भावना व्यक्त करते हुए नमन किए हैं इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्वतंत्र संग्राम में दिए योगदान के लिए हमारा क्षेत्र इनके ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता। वहीं युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अविनाश दुबे ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कार्यों से अपने को जोड़ना हम सब का राष्ट्रीय दायित्व है। वही मंडल महामंत्री सूरज शर्मा द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में अपने पूर्वजों के योगदान को क्षेत्र की अनमोल विरासत एवं बहुमूल्य धरोहर बताया। वहीं युवाओं को अपनी उर्जा सकारात्मक कार्यों तथा देश सेवा में लगाने का आह्वान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष देवेश अग्रवाल एवं मंडल उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने किया है।
सामाजिक न्याय पखवाडे के उक्त कार्यक्रम मेंनेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी महामंत्री अविनाश दुबे उपाध्यक्ष कैलाश सोनकर कोमल शर्मा पार्षद हेमंत बंजारे पार्षद प्राची सोनी गायत्री सोनी पार्षद मिथिलेश सिन्हा देवेश अग्रवाल मंडल महामंत्री सूरज शर्मा गोपाल साहू चिराग आता प्रिंस जैन वेद प्रकाश शामिल हुए।