Home Latest दिलावर रोकड़िया लायंस क्लब के अध्यक्ष घोषित

दिलावर रोकड़िया लायंस क्लब के अध्यक्ष घोषित

0
दिलावर रोकड़िया लायंस क्लब के अध्यक्ष घोषित

धमतरी। लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स के नए कार्यकाल के लिए मोहम्मद दिलावर रोकड़िया अध्यक्ष होंगे। वे सत्र 2021-22 के लिए अध्यक्ष रहेंगे। उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2021 से जून 2022 तक रहेगा। इससे पहले अध्यक्ष चुनाव के लिए लायंस क्लब कमेटी की बैठक हुई जिसमें अजय पारेख, इलेक्शन कमेटी के ज्ञानचंद लुनावत, धनंजय किरी, लक्ष्मण हिंदुजा, एस. डी. नानकनी के परामर्श से सत्र 2021-22 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

 


सत्र 2021-22 अध्यक्ष मोहम्मद दिलावर रोकड़िया, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद लुनावत (सत्र 2020-21),उपाध्यक्ष लक्ष्मण हिंदुजा, एस. डी. नानकानी, सचिव मनोज सोनी सीए,कोषाध्यक्ष लोकेश चोपड़ा, का चयन किया गया। टीम के अन्य सदस्यों का चयन अध्यक्ष करेंगे। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद दिलावर रोकड़िया सत्र 1992- 93 में भी लायंस क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here