
मगरलोड | लक्ष्मीकांता हेमन्त साहू संयुक्त सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि उत्तरप्रदेश के हाथरस की घटना ने मानवता को शर्मशार व हिलाकर रख दिया है| इस घटना की जितनी निंदा व भ्रत्सना की जाए कम है। यह घटना हमें दिल्ली की निर्भया कांड की याद दिलाती है | आखिर ऐसी रूह कंपा देने वाली भयावह घटना घटित क्यों होती हैं ? इस तरह की घटना ने आज देश के संविधान व कानून व्यवस्था को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इसकी मूल वजह कानून व्यवस्था का