
नई दिल्ली| कोविड-19 से इस समय लगभग पूरी दुनिया जंग लड़ रही है. कोरोना संक्रमण के हालातों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भी हर दिन चौंकाने वाले खुलासे किए जा रहे हैं. अब WHO द्वारा कहा गया है कि, कोविड-19 से वर्तमान गणना की तुलना में कहीं ज्यादा लोगों संक्रमित हो सकते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख डॉ. माइकल रेयान ने कहा कि उनके अनुमानों के मुताबिक दुनिया का हर 10वां व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुका है. उन्होने कहा कि अभी तक जितने भी मामले सामने आए हैं, संक्रमितों की संख्या उससे तकरीबन 20 गुना अधिक है. डॉ. रेयान ने ये दावा उस समय किया जब वे कोरोना महामारी पर गठित किए गए विश्व स्वास्थ्य संगठन के 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड को संबोधित कर रहे थे. गौर करने वाली बात यह है कि दुनिया की आबादी 7.6 अरब के करीब है ऐसे में डॉ रेयान के अनुमानों की माने तो अब तक दुनिया में 76 करोड़ लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जबकि संक्रमितों का मौजूदा आंकड़ा 3.5 करोड़ है. बहुत से विशेषज्ञ भी