Home Latest सॉफ्ट टॉय निर्माण एवं जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण के लिए आवेदन 24 जून तक

सॉफ्ट टॉय निर्माण एवं जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण के लिए आवेदन 24 जून तक

0
सॉफ्ट टॉय निर्माण एवं जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण के लिए आवेदन 24 जून तक

धमतरी | बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी द्वारा सॉफ्ट टॉय निर्माण एवं विक्रेता प्रशिक्षण तथा जूट प्रोटक्ट उद्यमी प्रशिक्षण के लिए आगामी 24 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निःशुल्क एवं आवासीय सुविधा युक्त इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्श तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरूष स्वरोजगार के इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज बीपीएल राशन कार्ड, प्रमाण पत्र, 4 पासपोर्ट साईज के फोटो, आधार कार्ड एवं मनरेगा जॉब कार्ड की फोटो कॉपी के साथ कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में आवेदन जमा किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 73899-43193 और 97559-17024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here