Home Latest विश्व रक्तदान दिवस पर जिलेवासियों ने किया रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस पर जिलेवासियों ने किया रक्तदान

0
विश्व रक्तदान दिवस पर  जिलेवासियों ने किया रक्तदान

धमतरी | विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आज बड़ी संख्या में जिलेवासियों ने बढ-चढ़कर रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मण्डल, डिप्टी कलेक्टर डॉ.कल्पना ध्रुव सहित जनप्रतिनिधि और शहरवासियों ने हिस्सा लिया।

इसके साथ ही शास्वत उत्कर्ष थिएटर, जननी सेवा संस्था, राष्ट्रीय सेवा संस्था, एवं रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा नुक्क्ड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया और रिलायंस एवं फ्लोरेंस नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा रक्तदान के विषय में पेंटिग बनाकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिले के गगन कुम्भकार, जिन्होंने अब तक 63 बार रक्तदान किये है उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर जल जगार उत्सव भी मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here