
धमतरी | शास उच्च माध्यमिक विद्यालय सिलौटी के कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित हुआ | विद्यार्थी अपने परीणाम जानने के लिये बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंचे! इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष द्रोणाचार्य साहू जी, समाजसेवी दुलार सिन्हा जी, सदस्य विजय साहू जी एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे |

सर्वप्रथम सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | द्रोणाचार्य साहू जी एवं दुलार सिन्हा जी ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामना दिये, अनुत्तीर्ण हुये विद्यार्थियों को और कड़ी मेहनत करने के लिये प्रोत्साहित किये! परीक्षा परिणाम घोषणा के पश्चात संस्था के प्राचार्य व्ही के सिन्हा जी ने सभी उत्तीर्ण बच्चों को शुभकामना दिये|
कक्षा नवमी में कु मोनिका साहू 93 ℅ के साथ प्रथम स्थान पर है ! कक्षा ग्यारहवीं में कु भावना कोसरे 81% के साथ प्रथम स्थान पर है !






