धमतरी | गुरु नानक देव जी की 557 वी जयंती पर सिंधी समाज द्वारा विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं जिसमें में स्वर्गीय बाबा चोइथराम जिज्ञासी दरबार में माथा देखने के उपरांत सिंधु भवन में आयोजित संतों के द्वारा प्रस्तुत की जा रही भजन मंडी में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल बरडिया,नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद कुलेश सोनी, पिन्टू यादव, संजय देवांगन शामिल होकर संतों से आशीर्वाद लिए तथा समाज जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी उक्त अवसर पर संत मंडली ने उपरोक्त सभी जनप्रतिनिधियों का पखर पहनाकर सम्मानित करते हुए समाज में सेवाभावी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी तथा शहर की एकता, भाईचारा एवं प्रेम भावना की प्रबलता हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। तत्पश्चात सभी ने समाज जनों के साथ मिलकर लंगर प्रसादी में भी शामिल हुए तथा अपनी सेवा भी प्रदान की।







