धमतरी। प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को दूर-दराज से श्रद्धालु मां अंगार मोती का दर्शन करने गंगरेल आते हैं । रमणीय पिकनिक स्पॉट होने से गंगरेल डैम, मोटल और वॉटर एडवेंचर का लुत्फ भी उठाते हैं। इस दौरान अत्यधिक भीड़ भाड़ तथा वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। वाहन चालक वापस लौटते समय कभी-कभी जल्दबाजी करते हैं और सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। शुक्रवार के दिन मौसम सुहाना होने से मां अंगार मोती मंदिर व उसके आसपास दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आवागमन सुबह से शुरू हो गया था।