Home Local बाबा ने समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश दिया :...

बाबा ने समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश दिया : गुरु रुद्रकुमार, घासीदास जयंती पर निकली शोभायात्रा

धमतरी | सत्य के प्रेरणा गुरु घासीदास की जयंती पर सतनामी समाज ने शहर में शोभायात्रा निकाली| शोभायात्रा में समाज जनों का उत्साह देखने को मिला | शहर में पंथी नृत्य सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि हमेशा ऐसा काम करें जिससे दूसरों को तकलीफ ना हो |उन्होंने आगे कहा कि बाबा का जन्म ऐसे समय हुआ जब समाज में छुआछूत, ऊंच नीच, झूठ कपट का बोलबाला था |

बाबा ने ऐसे समय में समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश दिया | उनके संदेशों और उनके जीवन का प्रचार पंथी गीत व नृत्य के जरिए भी व्यापक रूप से हुआ| उन्होंने समाज के लोगों को जीवन जीने की प्रेरणा दी | सतनामी समाज जिला अध्यक्ष आरपी संभाकर ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के प्रताप से ही विश्व में शांति का प्रचार हुआ है |उन्होंने मनखे  मनखे एक समान का संदेश दिया|  वे सभी के लिए प्रेरणादाई है| सभी को बाबा के बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सार्थक बनाना चाहिए| अधारी नवागांव, हटकेश्वर, आमापारा, मकेश्वर वार्ड, हरफतराई, उसलापुर, रामसागर पारा, शीतला पारा, दानीटोला साल्हेवार पारा, जोधापुर ,लालबगीचा, जालमपुर वार्ड से शोभायात्रा निकली|

शोभायात्रा में गुरु घासीदास बाबा जी के रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था| डीजे की धुन में महिलाएं व समाज के युवा  थिरक रहे थे  इस अवसर पर समाज के कोमल संभाकर, विनोद डिंडोलकर, धनेश नवरंग, देवेंद्र लहरे, नमन बंजारे, अजय डहरिया, चंदू बंजारे, योगेश बांधे, सागर गायकवाड, साहिल गेंडरे, मुकेश टंडन, दीपक कोसरे, देव कुर्रे, मोनू महिलांगे, भूपेंद्र मारकंडे, समाज के वरिष्ठ जन व अन्य समाज के लोग शामिल हुए।

Exit mobile version