
धमतरी | सहकारी समितियों में शासन द्वारा किसानों को अध्यक्ष मनोनीत कर सहकारी समितियों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है, जिस पर आज मनोनीत अध्यक्षों का राजीव भवन धमतरी में सम्मान किया गया, एवं किसानों के हित में कार्य करने शपथ दिलाई गई. सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने नवनियुक्त अध्यक्षों को संबोधित करते हुए किसान हित में कार्य करने की बात कहि साथ ही कृषि उपज मंडी बोर्ड धमतरी के अध्यक्ष ओंकार साहू से सभी सहकारी सोसायटीयो में किसानों के लिए किसान कुटी की मांग की गई. जिसपर मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू ने प्रत्येक सोसायटीयो में 13.50 लागत से किसान कुटी का निर्माण हेतु सभी नवनियुक्त सोसाइटी अध्यक्षों से प्रस्ताव आमंत्रित किया है. महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी ने नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा की आप सभी अपने अपने क्षेत्र में लगातार संगठन के लिए कार्य किये है माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल जी ने आप सभी को को एक नए जिम्मेदारी दी है. जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर ने बताया कि धमतरी जिला के 21 सोसायटीयो में गोदाम निर्माण 536.76 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है |

जिसमें धमतरी के लोहारसी, कंडेल, कुरमातराई, लिमतरा, बागतराई (कुर्रा) में गोदाम निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है, कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आलोक जाधव ने किया सभी नवनियुक्त अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना के प्रति आभार माना धमतरी सोयायटी अंतर्गत छाती सोसायटी अध्यक्ष मानसिंह ध्रुव, डाही टीकाराम साहू, आमदी भूषण साहू, तरसिंवा परमेश्वर गिरी गोस्वामी, सोरम मोहित देवांगन, कंडेल शिवशंकर साहू (भोला), बारगरी संतोष कोर्राम, कुर्रा राधेश्याम यादव, दोनर अशोक साहू, लोहरसिंग कुबेर गंजीर, लिमतरा खिलेश साहू, सम्बलपुर प्रभुदयाल साहू, डोमा उत्तम साहू, कुरमातराई ईश्वर साहू, भोथली मोहित साहू, शंकरदाह श्यामलाल साहू, कुरुद विधानसभा अंतर्गत कोडेबोड़ सोयायटी में रामा साहू, भखारा हरिराम साहू, सिवनीकला अमित कुमार चंद्राकर, अंवरी मूलचंद चंदेल, रामपुर त्रिलोचन साहू, गुदगुदा राजेश साहू, जामगांव घनश्याम पटेल, गातापार भूषण साहू, सेमरा जीवराखनलाल सिन्हा, कुरुद रमेश्वर साहू, भाटागांव रोशन चंद्राकर, चर्रा भानुप्रताप बैस, करगा धन्नु साहू, दर्रा दिनेश साहू, चिवरी बसंत साहू, कोकड़ी दयालुराम साहू, मड़ेली मोहन गांधी, गाडाडीह देवेंद्र कुमार साहू, कोसमर्रा रूपचंद्र साहू, कुहकुहा तारेंद्र साहू, मदरौद मधुसूदन दीवान, बगौद जानसिंह साहू, कातलबोड़ शिवकुमार साहू, मौरीकला यशवंत कुमार साहू, थुहा नरेंद्र सोनवानी, कचना हेमंत साहू, दरबा धनसिंह साहू, बगदेही घनश्याम साहू, जुगदेही विजय कुमार, भेंडरी गिरीश साहू, परस्ट्ठी तोषन साहू, करेली बड़ी तामेश्वर सोनकर, कुंडेल भुवनलाल यादव, मेघा सुखीराम कुर्रे को मनोनीत किया गया है। सम्मान समारोह के दौरान विजय प्रकाश जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा ग्रामीण महामंत्री युवराज शर्मा, जिला सचिव विक्रांत पवार, अंबर चंद्राकर गीतराम सिन्हा, तोषन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






