सत्ता से संगठन नही संगठन से सत्ता प्राप्त होती है – नीलू शर्मा ,भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

389

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी के नवनियुक्त संगठन प्रभारी के रूप में धमतरी जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन के पुरोधा स्व कुशाभाऊ ठाकरे गोविंद सारंग जैसे संगठनकर्ताओं ने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है और उसी का परिणाम है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है।

केंद्र सहित अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार है। संगठन सत्ता से नही अपितु सत्ता संगठन से प्राप्त होती है। भाजपा के लिये सत्ता सेवा का माध्यम है। उन्होंने पदाधिकारियों के समक्ष संगठन की बारीकियों को रखते हुये आगे की कार्ययोजना के विषय मे विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से चर्चा कर बूथ तक कार्यक्रमों का विस्तार कैसे हो इस संबंध में दिशानिर्देश दिये। साथ ही उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर भी संगठन के साथ पूरी तरह तालमेल बनाते हुये और अधिक मुखर होने की आवश्यकता बताई। जिला कार्यसमिति के बैठक के बाद जिले के पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ अलग से बैठकर विचार विमर्श किया। उसके बाद निगम पार्षदों के साथ स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। श्री शर्मा ने मीडिया के साथियों से भी चर्चा की। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने भी अपने प्रथम नगर आगमन पर हुये आत्मीय स्वागत के लिये आभार व्यक्त किया और इसी प्रकार बेहतर तालमेल के साथ संगठन को आगे बढ़ाने की सलाह कार्यकर्ताओं को दी। कांकेर लोकसभा के सांसद श्री मोहन मंडावी जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जनकल्याणकारी कार्यों की जमकर तारीफ की। किसानों मजदूरों के साथ साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिये सरकार द्वारा किये गए अभूतपूर्व कार्यों की प्रशंसा की। नवनियुक्त झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नेहरू निषाद एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री बशीर अहमद को गमछा पहना कर प्रभारी नीलू शर्मा ने शुभकामनाएं दी। जिले में हाल ही में दिवंगत हुये भाजपा कार्यकर्ताओं को बैठक के दौरान श्रद्धांजलि दी गयी। जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। जिला महामंत्री प्रकाश बैस ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामु रोहरा निरंजन सिन्हा विधायक श्रीमती रंजना साहू कुंजलाल देवांगन सहित जिले के सभी पदाधिकारी समस्त मंडल अध्यक्ष महामंत्री जिला पंचायत सदस्य नगर पंचायत एवं जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।