वृक्ष को संतान बनाकर उसे बडा कर करे मातृधर्म का निर्वाह-बिथिका विश्वास

602

महिला मोर्चा आमदी मंडल का वृक्षारोपण रीवागहन मे संपन्न
धमतरी | 24 जून से 6 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश तथा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार के अगुवाई में जिले भर में चलाए जा रहे , वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष बीथिका विश्वास ने आमदी मंडल के ग्राम रीवा गहन पहुंच कर तलाब पार मे विराजित मां शीतला मंदिर प्रांगण मे छायादार एवं फलदार वृक्षरोपण करते हुए इस अभियान को गति प्रदान की गौरतलब है

कि वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य तथा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दमयंती केशव साहू द्वारा किया गया इस अवसर पर श्रीमती बीथिका विश्वास ने कहा कि वृक्ष अप्रत्यक्ष रूप से हमें ऑक्सीजन के रूप में जीवन प्रदान करता है ।कोविड-19 के संक्रमण के दूसरे दौर में जिस तरीके से ऑक्सीजन के अभाव में पूरे देश में कोहराम चारो तरफ मच गया था ऐसी परिस्थिति से निपटने तथा फिर से ऑक्सीजन की कमी की पुनरावृत्ति ना हो इसलिए भारतीय जनता पार्टी के इस पवित्र व महान उदेश्य को लेकर किये जा रहे वृक्षारोपण अभियान का महत्व और भी हम सब के लिए बढ़ जाता है अतः हम सब अपनी संतान की तरह वृक्ष लगाते हुवे उसकी देखभाल करते हुए उसे बडा कर अपने जीवन का सहारा बनाने में योगदान देवें। वही श्रीमती दमयंती केशव साहू ने वृक्षारोपण के महत्व को विस्तार से बताते हुए अंधाधुन हो रही पेड़ों की कटाई के लिए चिंता व्यक्त की कथा उपस्थित जनों से आह्वान किया कि वृक्ष लगाना सामाजिक दायित्व के तहत प्रत्येक व्यक्ति का मानवीय धर्म है और इसे आगे बढ़ाते हुए आने वाले पीढ़ी को सौपे इसी से प्रकृति के प्रति हम न्याय कर पाएंगे नहीं तो प्रकृति हमें विनाश के रूप में ताडव कर देगी।उपस्थतजनो को संरपच कमलेश्वर ध्रुव, पूर्व पार्षद सरिता यादव, शहर मंडल अध्यक्ष रितिका यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रेशमा ने भी संबोधित किया।


उक्त वृक्षारोपण के बाद आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी सीमा चौबे, विमला साहू, कुसुम साहू, रीमा नायक,उमेश्वरी साहू, सुनीता यादव,गौरी यादव,सेवती सिन्हा, लोकेश्वरी साहू, सहित केशव साहू, सुखदेव राम साहू रहे उपस्थित।कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी गायत्री सोनी तथा आभार प्रचार प्रसार प्रमुख ममता सिन्हा द्वारा व्यक्त किया गया।