Home Latest विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के तालाबों में जन सहयोग से चला स्वच्छता अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के तालाबों में जन सहयोग से चला स्वच्छता अभियान

0
विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के तालाबों में जन सहयोग से चला स्वच्छता अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के तालाबों में जन सहयोग से चला स्वच्छता अभियान, आम नागरिको सहित विभिन्न संस्थाओं ने ली शहर को स्वच्छ बनाने की शपथ, निगम का पूरा स्वास्थ्य अमला विभिन्न संसाधनों के साथ रहा मौजूद, हजारों की संख्या में टीम वर्क से हुई सफाई

भीषण गर्मी से निजात दिलाने एक ही उपाय, अधिक से अधिक पौधे लगाए – निगम की अपील

धमतरी | विश्वपर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर तथा निगम के आह्वाहन पर विभिन्न संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा शहर के 10 प्रमुख तालाबों में सामाजिक संगठनों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। 10 तालाबों में लगभग 2000 लोग सफाई के लिए जुटे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों व आम जन ने पौधारोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर तालाबों में विषेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अधिकारियों और विभिन्न संगठन से जुड़े नागरीको ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। निगम ने तालाबों परिसर को साफ किया और आम नागरिको को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है।

उन्होंने लोगों को शहर के गंदगी से मुक्त और हराभरा बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। बेहतर जीवन के लिए पेड़ों का संरक्षण अनिवार्य है। आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि पेड़ों की कमी के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इसका असर प्रत्येक प्राणी पर पड़ रहा है। पशु पक्षियों की संख्या लगातार कम हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। आगे कहा की स्वच्छता कोई ऐसा कार्य नहीं है जो नही किया जा सकता, यह एक प्रेरणा है। सफाई की शुरुवात हमें अपने घर से ही करनी चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। उन्होंने पौधों को बच्चों की तरह देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण के साथ-साथ जल का संरक्षण करना भी अनिवार्य है। जल हमारे जीवन की आधारभूत आवश्यकता है। इधर उपायुक्त पी सी सार्वा ने कचरा इधर उधर नही फेकने की अपील की। इन तालाबों में हुआ श्रमदान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नाग सागर तालाब हाटकेश्वर वार्ड, कांटा तालाब सुभाष नगर वार्ड ,आमा तालाब अंबेडकर वार्ड ,रामसागर तालाब राम सागर पारा वार्ड,बनिया तालाब महंतघासी वार्ड ,महिमा सागर तालाब महिमा सागर वार्ड , बठेना तालाब बठेना वार्ड ,कलार तालाब रामपुर वार्ड ,मकई तालाब मकेश्वर वार्ड ,कठोली तालाब कोस्टा पारा वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इन संस्थाओं ने लिया भाग प्रत्येक तालाबों में करीब 150 से अधिक नागरिक उपस्थित थे जिनमें प्रमुख तौर पे यूथ हॉस्टल एसोसिएशन, पूज्य सिंधी पंचायत, ब्राह्मण समाज, कुम्हार समाज, मराठा समाज ,यादव समाज ,आस्था मंच,ग्रीन आर्मी ,दिव्या तपस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट, मां कामाख्या चैरिटेबल ट्रस्ट, लायंस क्लब गवर समाज मछुवारा समिति , ईसाई समाज सेन समाज ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन, आयुक्त विनय कुमार, उपायुक्त पीसी सार्वा, एम आई सी सदस्य राजेश ठाकुर, कमलेश सोनकर, पार्षद श्यामा साहू, प्रकाश सिन्हा, राही नारायण यादव, सरिता कवर, सुशीला तिवारी, दीपक सोनकर और अन्य जनप्रतिनिधि एवं संस्था प्रमुख तथा उनकी टीम उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here