महापौर रामू रोहरा ने दशहरा पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

0

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है विजयादशमी का पर्व : महापौर

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री जगदीश ‘रामू’ रोहरा ने विजयादशमी एवं दशहरा पर्व के पावन अवसर पर शहरवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

महापौर श्री रोहरा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार और नकारात्मकता का त्याग कर सद्भाव, प्रेम एवं भाईचारे को अपनाने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व समाज में एकता, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। हम सभी संकल्प लें कि आपसी सहयोग, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा की भावना के साथ अपने शहर एवं प्रदेश के विकास में योगदान देंगे।

महापौर श्री रोहरा ने कामना की कि भगवान श्रीराम की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा धमतरी सहित पूरा प्रदेश विकास और उन्नति के नए आयाम स्थापित करे।

महापौर श्री रामू रोहरा ने सभी नागरिकों से अपील की कि दशहरा पर्व को शांति, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाएं तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

जय श्रीराम! विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।