Home Latest विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने सुझाव 31 जूलाई तक आमंत्रित

विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने सुझाव 31 जूलाई तक आमंत्रित

0
विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने सुझाव 31 जूलाई तक आमंत्रित
’’अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन  @2047’’ 
धमतरी | वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए की गई परिकल्पना को साकार करने हेतु राज्य के लिए ’’अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047’’ संबंधी विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। उप संचालक, जिला योजना एवं सांख्यिकी ने बताया कि इसके लिए राज्य नीति आयोग द्वारा लिंक https://sdgspc.cg.gov.in/viksitcg/#/home  के माध्यम से आगामी 31 जुलाई तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।  उन्होंने बताया कि युवा, कृषक, महिला एवं प्रबृद्धजनों से मुख्यमंत्री एवं योजना मंत्री के संवाद के लिए 27 जून को कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। सी.आई.आई. फिक्की इत्यादि उद्योग क्षेत्र की संस्थाओं व उनके प्रतिनिधियों से चर्चा के लिए जुलाई के तीसरे सप्ताह और विभिन्न कॉलेज अंतर्गत फैकल्टीज एवं छात्रों के साथ चर्चा के लिए जुलाई के चौथे सप्ताह में कार्य प्रस्तावित है। उप संचालक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे अपने स्तर पर युवा, किसान, महिला, औद्योगिक संगठन, विद्यार्थियों, शिक्षकों आदि को लिंक के माध्यम से धमतरी जिला के समग्र विकास के लिए अधिक से अधिक सुझाव प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here