लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स के द्वारा झुग्गी झोपड़ियों में निवासरत 20 बच्चों को खाद्य सामग्री के पैकेट्स प्रदान

109

धमतरी | लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स के द्वारा”फूड फॉर हंगर प्रोजेक्ट” के अंतर्गत स्टेशनपारा धमतरी की झुग्गी झोपड़ियों में निवासरत 20 बच्चों को खाद्य सामग्री के पैकेट्स प्रदान किए । बच्चों ने पैकेट्स पाकर प्रसन्नता जाहिर की और कहा हम अपने भाई बहनों के साथ बैठकर खाना खायेंगे।

लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स की सचिव लायन डॉ.सरिता दोशी, फूड फॉर हंगर प्रोजेक्ट के निर्देशक लायन विजय अग्रवाल, लायन मुरली अंदानी, लायन अभय थीटे ने बच्चों से प्रॉमिस किया कि ,वे लोग उनके लिए स्वादिष्ट भोजन लेकर जल्दी आयेंगे। इस अवसर पर स्टेशनपारा के बहुत से निवासी उपस्थित थे।