Home Latest रामनवमी की शाम आस्था-श्रद्धा व कोरोनो वाँरियरो के प्रति सम्मान एवं विश्वास का दीप जलाएं-विजय मोटवानी

रामनवमी की शाम आस्था-श्रद्धा व कोरोनो वाँरियरो के प्रति सम्मान एवं विश्वास का दीप जलाएं-विजय मोटवानी

0
रामनवमी की शाम आस्था-श्रद्धा व कोरोनो वाँरियरो के प्रति सम्मान एवं विश्वास का दीप जलाएं-विजय मोटवानी

धमतरी | कोरोना संक्रमण महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बीच दूसरी बार प्रभु राम का जन्म उत्सव सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जा सक रहा है इन सबके बीच कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए कोरोना वाँरियर के रूप में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग ,नगर निगम के लोग अपनी सेवा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं यह सारे लोग अपने कर्तव्य निर्वहन के पथ पर देश की सीमा में तैनात सैनिकों की तरह मजबूती के साथ खड़े हैं इन सब के प्रति आस्था श्रद्धा तथा विश्वास व सम्मान व्यक्त करने के लिए रामनवमी के गोधूलि बेला के अवसर पर एक दीपक जलाने का आह्वान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा करते हुए कहा है कि हम सब अपने घरों के सामने द्वार मे दीपक जलाकर प्रभु राम से प्रार्थना करें कि संकट के इस विपरीत काल में जो लोग अपनी सेवा समाज को दे रहे हैं उन्हें भगवान शक्ति प्रदान करें , मजबूत आत्म बल दे तथा कोरोनो संक्रमण से लड़ने के लिए ऊर्जा प्रदान करें साथ ही आम जनमानस तथा जिले के सभी युवा मोर्चा के सदस्यों से उक्त कार्यों में संयोजित होकर भगवान राम के जन्म के अवसर की सार्थकता के प्रति अध्यात्मिक व धार्मिक भाव प्रगट कर ,कोरोनावायरस रावण रूपी राक्षस को समूल नष्ट करने के लिए अपना सामाजिक योगदान देने आगे आये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here