Home Latest रमन सरकार का कार्यकाल रावण राज का प्रतीक – कांग्रेस

रमन सरकार का कार्यकाल रावण राज का प्रतीक – कांग्रेस

0
रमन सरकार का कार्यकाल रावण राज का प्रतीक – कांग्रेस

धमतरी।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के रामराज वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने कहा कि पूर्व रमन सरकार का 15 साल का कार्यकाल रावण राज का प्रतीक है जिस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के बुजुर्ग माता एवं उनके परिवार को जबरदस्ती थानों में बिठाया गया उनकी पैतृक जमीनों को षडयंत्र पूर्वक नापजोख कराया गया उन पर फर्जी झूठे मामलों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई। उस दौरान झीरम घाटी राजनीतिक षड्यंत्र हत्याकांड हुआ जिसमे कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओ कार्यकर्ताओं एवं सुरक्षा में लगे जवानों की शहादत हुई, झलियामारी आदिवासी बालिका आश्रम में रेप की घटनाएं हुई, पेद्दागुलुर, सारखेगुडा कांड, मीना खलखो कांड, गर्भाशय कांड ,नसबंदी कांड, अविवाहित युवतियों की गर्भाशय को निकाल दिया गया था। युवाओं के रोजगार को बेचा गया ।

हजारों किसानों की आत्महत्या की घटना हुई। आदिवासियो की जमीन को छिनने डराया गया निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल में बंदकर दिया गया। आदिवासी बालिकाओं से शराब परोसने का षड्यंत्र रचा गया। अपनी हक मांग रहे नर्स बहनों एवं शिक्षाकर्मियों पर लाठीचार्ज किया गया। गरीबों के अनाज पर डाका डाला गया और 36 हजार करोड़ का नान घोटाला हुआ और उस घोटाले में मिली डायरी में मैडम सीएम, ऐश्वर्या रेजीडेंसी और सीएम सर को पैसा पहुंचाने का जिक्र है। रमन सिंह के दमाद ने सरकारी डीकेएस अस्पताल को गिरवी रखकर घोटाला किया। चिटफंड कंपनी को लूटपाट के भाजपा नेताओं का संरक्षण था। 15 साल छत्तीसगढ़ के जनता के लिए रावण काल था रावण राज था उस समय प्रदेश के युवा नारा लगाते थे रमन नहीं यह रावण है बर्बादी का कारण है।

दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि डॉ रमन सिंह अपने 15 साल के अत्याचारी कमीशन खोरी भ्रष्टाचार और घोटालों गड़बड़झाला के कार्यकाल को रामराज बता रहे हैं। रामराज का वास्तविक मायने पता नहीं है, रामराज में जनता खुशहाल रहती रहती है, 15 साल में प्रदेश की जनता हताश और परेशान रही है, रमन सिंह अपने रावण राज को रामराज् कहते हैं तो यह मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का अपमान हैं। रामराज में अत्याचार नहीं होता शोषण नहीं होता जो रमन सरकार में हुआ था। 15 साल के रमन शासनकाल के दौरान सरकार के मंत्री सरकारी जमीनों पर कब्जा करते थे। रमन सरकार के शिक्षा मंत्री अपने पत्नी के स्थान पर अन्य महिला को परीक्षा में बैठा कर सत्ता का दुरुपयोग किए थे। जनता की जरूरतों के अनुसार नहीं बल्कि कमीशनखोरी भ्रष्टाचार करने अनेक निर्माण कराया गया जिस की गुणवत्ता खराब रही।
उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार असल मायने में रामराज का प्रतीक है जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के वनवास काल के दौरान बीते समय को राम वन गमन पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। माता कौशल्या जो छत्तीसगढ़ की बेटी है उनके मंदिर का निर्माण किया गया सौंदर्यीकरण किया गया, किसानों को कर्ज मुक्त किया गया, उनकी उपज की कीमत 2500रु. प्रति क्विंटल दिया गया, युवाओं को रोजगार दिया गया, बिजली बिल हाफ की सुविधा प्रदान की गई, गोधन न्याय योजना के माध्यम से गौ माता की सेवा किया जा रहा है। पशुपालकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। राजीव गांधी भूमि कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के माध्यम से गांव में रहने वाले देवालय में पूजा करने वाले पंडितों को भी आर्थिक मदद की जा रही है। सभी वर्ग की खुशहाली के लिए सरकार काम कर रही है यह राम राज्य का प्रतीक है। आदिवासियों से छीनी गयी जमीन उनको वापस किया गया जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा किया गया। आदिवासी वर्ग के लिए पेसा के नियम बनाए गए उनके शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के लिए काम किया गया। गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा अंग्रेजी माध्यम के दी जा रही है। हर वर्ग के बेहतरी के लिए सरकार काम कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here