धमतरी | सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रत्नेश्वरी दुर्गा मंदिर के पास धमतरी निवासी सिद्धांत लाट पिता रमेश कुमार लाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका निवास व स्वरमंगला इंटरप्राइजेस ऑयल गोदाम एक ही कंपाउंड में स्थित है| उक्त गोदाम में मोबिलआयल भरे ड्रम, बाल्टियां व कार्टून रखा गया था| 16 सितम्बर से 18 सितम्बर के मध्य कोई अज्ञात चोर गोदाम अंदर घुसकर 17 नग मोबिल आयल भरी बाल्टियां व 2 कार्टून जुमला कीमती 33800रुपये को चोरी कर ली | इसकी रिपोर्ट 19 सितम्बर को थाना सिटी कोतवाली मे दर्ज कराई | पुलिस आरोपियों के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी थी|
