Home Election बिहार विधानसभा चुनावः  28 अक्टूबर, 3-7 नवंबर को वोटिंग, 10 नवंबर को...

बिहार विधानसभा चुनावः  28 अक्टूबर, 3-7 नवंबर को वोटिंग, 10 नवंबर को नतीजे

बिहार| बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. कोरोना वायरस संकट के बीच देश में होने वाले ये पहले बड़े चुनाव हैं. शुक्रवार को चुनाव आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन तारीखों का ऐलान किया गया. इस बार बिहार में तीन चरणों में मतदान होंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. यानी दस तारीख को साफ हो जाएगा कि नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन नया इतिहास रच पाएगा. 

बिहार में कब कहां पर होगा चुनाव?
कोरोना संकट के कारण मतदान को कम चरणों में किया जा रहा है, ताकि व्यवस्था को बनाया जा सके. 28 अक्टूबर को पहले चरण के लिए मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर और सात नवंबर को तीसरे चरण की वोटिंग होगी. इस बार दस नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

  • पहला चरण: 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान
  • दूसरा चरण: 3 नवंबर को 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान
  • तीसरा चरण: 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान
  • चुनाव के नतीजे: 10 नवंबर
Exit mobile version