Home Latest महात्मा गांधी वार्ड और गोकुलपुर में अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध की गई...

महात्मा गांधी वार्ड और गोकुलपुर में अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध की गई कार्रवाई

राजस्व, नगर निवेश और निगम अमले द्वारा

धमतरी | 18 मई  कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के निर्देश पर जिले में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज धमतरी शहर के महात्मा गांधी वार्ड और गोकुलपुर में अवैध प्लाटिंग के उद्देश्य से बनाए जा रहे अवैध सड़क को हटाने की कार्रवाई राजस्व, नगर निवेश और निगम अमले द्वारा की गई।

बताया गया है कि अवैध प्लाटिंग एवं अप्राधिकृत विकास के संबंध में नगरपालिका अधिनियम के तहत अवैध निर्माण को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद संयुक्त दल द्वारा सड़क संरचना को हटाने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान एसडीएम धमतरी डॉ. विभोर अग्रवाल, तहसीलदार  केतन भोयर, एसडीओ नगर निगम श्री एस.आर. सिन्हा और पटवारी इत्यादि मौजूद रहे। बताया गया है कि अवैध प्लाटिंग और निर्माण के विरूद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version