जैन संवेदना ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री व पेट्रोलियम मंत्री से पत्र लिखकर संवेदनशील निर्णय की रखी मांग
खाद्यसामग्री के परिवहन को टोल टैक्स मुक्त करने की मांग ताकि महंगाई कम हो
रायपुर | बेतहाशा बढ़ती महंगाई से त्रस्त आमजनता को राहत दिलाने हेतु जैन संवेदना ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप एस पूरी को पत्र लिखकर तेल कंपनियों की अनावश्यक मुनाफाखोरी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने कहा है कि पेट्रोल डीजल व अन्य कमोडिटी के दाम बढ़ने से थोक महंगाई दर उच्चतम स्तर 15 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है । जोकि गत वर्ष की तुलना में 4 . 25 प्रतिशत अधिक है । जिसके कारण देश में उपभोक्ता वस्तुओं के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हुई है । आमजनता के मासिक बजट में 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है और कोरोना की तीनों लहर के बाद आमजनों की कमाई घटी है । घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है । जिसके फलस्वरूप आमजनता मानसिक अवसाद , बी पी , शुगर जैसी बीमारियों से घिर गई है एवं परिवार सहित आत्महत्या करने मजबूर हो गए हैं । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने आगे कहा कि देश की इन परिस्थितियों के दौरान पिछ्ली तिमाही में जहाँ तेल कंपनियां नुकसान में तेल बेचने की बात कह रही थी 9 रुपये का नुकसान बता रही थी उस काल में केवल इंडियन ऑयल ने ही 6000 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा कमाया है ।
