भाजयुमो के कार्यकर्ता प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे

238

धमतरी |गुरुवार को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया | युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की शव यात्रा निकालने गौशाला मैदान पहुंचे पर पुलिस की मौजूदगी से भाजयुमो कार्यकर्ताओं के मंसूबे पर पानी फिर गया|

भाजयुमो व पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई| कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | वहीं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा ने सरकार पर बरसते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार अपराधिक घटना बढ़ती जा रही है | प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है|