Home प्रदर्शन भाजयुमो के कार्यकर्ता प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक घटना को लेकर प्रदेश...

भाजयुमो के कार्यकर्ता प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे

धमतरी |गुरुवार को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया | युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की शव यात्रा निकालने गौशाला मैदान पहुंचे पर पुलिस की मौजूदगी से भाजयुमो कार्यकर्ताओं के मंसूबे पर पानी फिर गया|

भाजयुमो व पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई| कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | वहीं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा ने सरकार पर बरसते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार अपराधिक घटना बढ़ती जा रही है | प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है|

Exit mobile version