भाजपा ने शिवप्रसाद पांडेय एवं रामशरण मरकाम को दी श्रद्धांजलि 

682

धमतरी| राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडेय के पिताजी शिवप्रसाद पांडेय का स्वर्गवास रविवार प्रातः हो गया | भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष एवं जनपद सभापति रामशरण मरकाम का भी असमय निधन हो गया। दोनो पुण्यात्माओं के निधन से पार्टी परिवार स्तब्ध है तथा हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ठा. शशि पवार ने कहा पार्टी दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा ईश्वर से प्रार्थना करती है उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, सांसद मोहन मंडावी, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक रंजना साहू, रामु रोहरा, निरंजन सिन्हा, इंदर चोपड़ा, पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, कविन्द्र जैन, प्रकाश बैस सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्माओं के निधन पर गहन दुख व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की है।