
धमतरी | भारतीय जनता पार्टी धमतरी शहर मंडल द्वारा आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर दानिटोला वार्ड में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में शहर मंडल पदाधिकारियों ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनके राष्ट्रवादी विचारों एवं बलिदान को याद किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “एक देश, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान” के नारे लगाकर डॉ. मुखर्जी के सपनों के भारत निर्माण का संकल्प लिया।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके सिद्धांत को आज देश ने स्वीकार कर लिया है। हम सभी कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराते हैं। इस अवसर श्री महेंद्र पंडित जी , राकेश साहू, पवन गजपाल विजय साहू, कविंद्र जैन, बिथिका विश्वास शुभम जयसवाल राजीव चंद्राकर, ,गौरव मगर, नीतू त्रिवेदी, अमित अग्रवाल, , विशाल त्रिवेदी,दीप्ति जाधव,हेमराज सोनी ,रेशमा शेख, नील पटेल, शुभांक मिश्रा,प्रियंका सिन्हा राजीव सिन्हा अखिलेश कुंभकार,अनीता सोनकर,जागेश्वरी साहू,विजय मोटवानी, अज्जू देश लहरे,चंद्रभागा साहू, अनीता अग्रवाल ,आशा लोधी, नंदू लोधी ,आकाश भोजवानी, पूजा कुंजाम, अंकितामिश्रा ,राघव साहू, अतुल साहू, मिथिलेश सिंनहा, कोमल भारद्वाज,जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






