Home Latest भाजपा कर्मचारियों‌ के हितों के खिलाफ – मोहन लालवानी

भाजपा कर्मचारियों‌ के हितों के खिलाफ – मोहन लालवानी

0
भाजपा कर्मचारियों‌ के हितों के खिलाफ – मोहन लालवानी

धमतरी ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वित्तमंत्री निर्मलासीतारमण से राज्य के कर्मचारियों के एनपीएस में जमा 17,240 करोड़ की राशि वापस किये जाने की मांग का राज्य के भाजपा नेताओं के द्वारा विरोध किये जाने पर कांग्रेस ने भाजपा की कर्मचारी विरोधी रवैय्या बताया है।

छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता स्पष्ट करे कि वे कर्मचारियों के ओल्ड पेंशन स्कीम के समर्थन में है या विरोध में? मुख्यमंत्री ने राज्य के कर्मचारियों का जमा पैसा केंद्र से वापस मांगा है कोई अनुदान या खैरात नहीं यह कर्मचारियों का हक का पैसा है उनके वेतन से काटा गया है। राज्य सरकार रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों के बुढ़ापा को सुरक्षित करने ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली के निर्णय ले चुकी है तब केन्द्र को बिना हिलाहवाला किये एनपीएस के 17,240 करोड़ रु तत्काल वापस करे। उन्होंने ने कहा कि केंद्र सिर्फ कर्मचारियों के एनपीएस के 17,240 करोड़ ही नही राज्य के अन्य मदो के जीएसटी का, विभिन्न शेश का पैसा, कोयला रॉयल्टी क्षतिपूर्ति का पैसा, मनरेगा का पैसा जो 55,000 करोड़ से अधिक का है केंद्र राज्य को सिर्फ इसलिए नहीं दे रहा क्योंकि राज्य में कांग्रेस के सरकार है ताकि पैसे के अभाव में सरकार काम न कर पाए। केंद्र सरकार राज्य का उसके हक का पैसा दे दे तो राज्य को उसके जनहित के अनेकों काम सम्पादित हो जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here