भरदा में टोकरो नाला के पास मिली युवक की लाश हत्या कर फेंका गया

155

धमतरी। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम भरदा (कोड़ापार ) में टोकरो नाला के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।सूचना परघटना स्थल पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की शिनाख्त हो गई है। हत्या कर धमतरी जिले में फेंका गया है। रायपुर से फॉरेंसिंक टीम बुलाई गई । लाश दो-तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिरेझर पुलिस चौकी को 112 के माध्यम से सूचना मिली की ग्राम भरदा (कोडापार) में टोकरो नाला के पास खेत में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। सूचना पर एसडीओपी कृष्ण कुमार पटेल, चौकी प्रभारी गोवर्धन ठाकुर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। देखा कि युवक की लाश नाला किनारे उगे छिंद पेड़ के झुरमुट पास परिया नुमा खेत में पड़ी है। जिसे मिट्टी से ढंकने की कोशिश की गई है। चेहरे पर चोंट के निशान है। हत्या की आशंका जताते हुए रायपुर से FSL की टीम बुलाई गई। आसपास के थाना को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद मृतक की पहचान हो गई है।
बिरेझर चौकी प्रभारी ने बताया कि बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम भरदा में लाश मिली थी। जिसकी पहचान हो गई है। मृतक हसदा नंबर 2 अभनपुर थाना क्षेत्र निवासी बेदराम विश्वकर्मा 46 वर्ष है। जिसके चेहरे में चोट के निशान है। आशंका है कि किसी दूसरे जगह हत्या कर लाश यहां फेकी गई है। आगे की जांच की जा रही है।