शस्त्र और शास्त्र में पारंगत प्रभु परशुराम जी का समाज में सत्य एवं न्याय की स्थापना करने में अतुलनीय योगदान रहा – विजय साहू
भगवान परशुराम का न्यायप्रिय जीवन समूचे विश्व को अन्याय के विरुद्ध लड़ने की शिक्षा देता है – अखिलेश सोनकर
धमतरी | हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जयंती मनाई जाती है। इसी तिथि पर अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 03 मई को परशुराम जयंती है। इस दिन भगवान परशुराम की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है,उसी कड़ी में धमतरी में भी भगवान परशुराम की जयंती पर भाजपा शहर मंडल द्वारा विधायक रंजना की उपस्थिति में म्युनिसिपल स्कूल के पास भगवान परशुराम के शस्त्र के प्रतीक स्वरूप फरसा पर माल्यार्पण किया गया। विधायक रंजना साहू ने कहा हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सात ऐसे चिंरजीवी देवता हैं, जो युगों-युगों से इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। इन्हीं में से एक भगवान विष्णु के छठेअवतार भगवान परशुराम भी हैं,आगे श्रीमती साहू ने कहा भगवान परशुराम ने अपने तप व पराक्रम से समाज में समता और न्याय की स्थापना की है जो पूरे हिन्दू धर्म के लिए एक गौरवशाली इतिहास की तरह है और वही गौरवशाली इतिहास मानव समाज के लिए युगों युगों तक प्रेरणा का केंद्र रहेंगे |

उक्त अवसर पर नीलू रजक,डिपेंद्र साहू,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय हिंदूजा,भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख कोमल सार्वा,जैनेन्द्र शर्मा,अभिषेक शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे।