
भोथली विद्यालय में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेलकूद प्रतियोगिता
धमतरी | दिनांक 21 अगस्त शुक्रवार को धमतरी कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी महेश राम मरकाम के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला धमतरी *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ*योजना अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं का खेल गतिविधि का आयोजन ग्राम स्तर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली धमतरी में किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को विद्यार्थी जीवन में खेल के महत्व बताते हुए बेहतरीन प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित करना है।
जिसमें स्कूल की बालिकाओं एवं ग्राम की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेलों जिसमें बालिकाओं के लिए 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ ,रिले रेस गुब्बारा दौड़ ,गुब्बारा फोड़, कुर्सी दौड़, रस्सा खींच, तवा फेक एवं महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, रस्सा खींच, विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार, ट्रॉफी, गिफ्ट, कीरिंग एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया, उक्त कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच श्रीमती शिवरात्रि ध्रुव, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती राधा मनमोहन तेलासी, शाला विकास समिति पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन सन्हरा, अशोक सिन्हा, सोसाइटी अध्यक्ष सोनाराम साहू ,संकुल समन्वय कुंदन ढालेन, प्राचार्य एल .के. उपाध्याय, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. गणेश प्रसाद साहू,डा. मंजूषा साहू, राकेश साहू, गोविंद सिन्हा, एल एन साहू, रामशरण मिश्रा एल एन शांडिल्य, डोमन ध्रुव, रेखा देहारी,रेणुका ध्रुव, स्वामी सोरी ,दीप्ति शुक्ला,दुर्गा साहू,किशोरी कश्यप, विमला साहू, उमाकांत साहू, लखनतीन एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे ।
महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम, मिशन शक्ति से जिला मिशन समन्वयक श्रीमती प्रियंका गंजीर, मल्टी टास्क श्रीमती अंजलि साहू, सखी वन स्टाफ सेंटर से पैरा लीगल कार्मिक श्रीमती काजल भट्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन से सुपरवाइजर अनुराग खलको, तुलेश्वर साहू ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तेजस्वी वैष्णव एवं समस्त ग्रामीण जन उपस्थित होकर उत्साहवर्धन किये। कार्यक्रम का संचालन गणेश प्रसाद साहू व्याख्याता व आभार प्रदर्शन मंजूषा साहू व्याख्याता ने किया।






