
धमतरी | शासकीय प्राथमिक विद्यालय बिरेतरा में बड़े उत्साह से शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया । प्रधान पाठिकाश्रीमति सीमा सेन श्रीमति अमिता साहू ,श्रीमति दामिनी साहू , श्री संदीप नायक ने ऋषि परंपरा को याद करते हुए विद्यारंभ संस्कार मां सरस्वती पूजन श्री गणेश पूजनकर पट्टी पूजन (स्लेट) पेन्सिल – दीक्षा मंत्र प्रथम लेखनी (गायत्री मंत्र )लिखाया गया । दीपयज्ञ गायत्री परिवार के कौशल प्रसाद साहू श्रीमती लक्ष्मी साहू के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों का मुंह मीठा कराया गया । पहली क्लास के छात्र-छात्राएं के माता-पिता दादी आदि उपस्थित रही साथ में गांव के पंचगण शाला समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे ।






