बाबा साहेब की विधि संहिता ने दी देश को नई ऊँचाई : रंजना  

385

धमतरी| भारतीय संविधान विश्व के अनेक स्थानों की विशेषताओं को अपने में समाहित किए हुए उत्कृष्ट संविधान का नमूना देश के समक्ष स्वतंत्रता के बाद रखते हुए प्रत्येक भारतवासी के लिए विधि संहिता के रूप में देश की एकता, अखंडता, आपसी प्रेम भाईचारा को मजबूत करते हुए देश को एक नई ऊंचाइयों पर स्थापित करने वाला संविधान बन चुका है। उक्त बातें विधायक रँजना डिपेन्द्र साहू ने  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की  पुण्यतिथि के अवसर पर उड़ेना  जैतखंभ चबूतरे पर माल्यार्पण तथा बाबा साहब के तैल चित्र पर पूजा अर्चना के पश्चात  कही |

उन्होंने बाबा साहब के योगदान को अविस्मरणीय बताया ।इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू, जनपद सदस्य विजय गायकवाड , भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, भोथली मंडल महामंत्री संतोष चंद्राकर, मिश्री पटेल, सरपंच नेहा साहू, पोषण, रिंकू सेन सरपंच बिजनापुरी, ललित साहू, रेवाराम साहू, प्रीतम साहू, खम्मन साहू उपसरपंच, सदानंद, विष्णु चंद्राकर, अंगद चंद्राकर, खिलावन चंद्राकर, अशोक जांगड़े, मोहन साहू, देवराज कुर्रे सहित बड़ी संख्या में  ग्रामीण उपस्थित थे।