धमतरी| भारतीय संविधान विश्व के अनेक स्थानों की विशेषताओं को अपने में समाहित किए हुए उत्कृष्ट संविधान का नमूना देश के समक्ष स्वतंत्रता के बाद रखते हुए प्रत्येक भारतवासी के लिए विधि संहिता के रूप में देश की एकता, अखंडता, आपसी प्रेम भाईचारा को मजबूत करते हुए देश को एक नई ऊंचाइयों पर स्थापित करने वाला संविधान बन चुका है। उक्त बातें विधायक रँजना डिपेन्द्र साहू ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उड़ेना जैतखंभ चबूतरे पर माल्यार्पण तथा बाबा साहब के तैल चित्र पर पूजा अर्चना के पश्चात कही |
