25 दिवसीय सह-योगशिक्षक शिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन

7

धमतरी | पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में 25 दिवसीय योग शिविर दिनांक 25/ 5/ 2026से 18/6/2026तक संपन्न हुआ। इस सह – योगशिक्षक शिक्षण शिविर मे 29 भाई बहन शिक्षणार्थी थे। शिविर में मुख्य रूप से सह योग शिक्षक बनने का प्रशिक्षण दिया गया! प्रातः योगाभ्यास संगीतमय वातावरण मे अभ्यास होता था,एवं सायंकालीन योग, आयुर्वेद, जड़ी बूटी, स्वास्थ्य जानकारी, यज्ञ विज्ञान, संस्कार, विज्ञान एवं आध्यात्म का समन्वय,अष्टांग योग,आदर्श दिनचर्या, भगवत गीता, विचारात्मक, ज्ञानवर्धक विषयों पर चर्चा हुआ। मुख्य योग प्रशिक्षक मुकेश कुमार सोनकर ,भागीरथी सोनकर ,कंवल राम साहू जी रहे इस कार्यक्रम के भव्य समापन मे 55 योग साधक एवं 65 विद्यार्थी वर्ग सम्मिलित हुए।जिन्होंने पूर्ण रूप से स्वास्थ्य लाभ उठाया। 18 जून गुरुवार को भव्य समापन का कार्यक्रम हुआ! जिसके मुख्य अतिथि आदरणीय श्री विरेंद्र कुमार साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत मंगरलोड, श्री महेंद्र साहू अध्यक्ष नगर पंचायत करेली बड़ी खट्टी, उपाध्यक्ष टोप राम सोनकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष छविराम साहू, एवं राज्य प्रभारी पतंजलि श्रीमान छबिराम साहू भारतीय शिक्षा बोर्ड राज्य प्रभारी छत्तीसगढ़, श्रीमान निकेश साहू जी पतंजलि किसान सेवा समिति सह राज्य प्रभारी, श्री हेमंत साहू जी पतंजलि कार्यालय प्रभारी, एवं हमारी धमतरी जिले के जिला प्रभारी श्रीमान मुकेश कुमार सोनकर जिला योग समिति प्रभारी धमतरी, श्रीमान गीतेश प्रजापति भारत स्वाभिमान, श्रीमान कौशल प्रसाद साहू जी किसान सेवा समिति पतंजलि, श्रीमान भागीरथी सोनकर जी कोषाअध्यक्ष, श्रीमान चंद्रहास साहू जी महामंत्री पतंजलि, श्रीमान कमल साहू जी योग शिक्षक, श्रीमान टोमन साहू जी योग शिक्षा, एवं सभी सदस्य श्रीमान भागवत साहू जी ग्राम पटेल, श्रीमान प्रेमलाल सोनकर जी ग्रामीण अध्यक्ष, श्रीमान यशवंत साहू जी ग्राम पंच, राम आधार साहू जी, पंचराम सोनकर जी, टिकेश्वर सोनकर जी, देवनारायण चेलक जी, चंद्र साहू जी, हीरालाल साहू जी, रघुनंदन सोनकर जी, चंदू साहू जी, भाऊ राम साहू जी शिक्षक, शेष नारायण साहू जी शिक्षक, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती सरिता सिन्हा एवं पूरे योग साधक गण पतंजलि परिवार इस कार्यक्रम में शामिल हुए यह कार्यक्रम ग्राम खट्टी करेली बड़ी तहसील मंगल रोड जिला धमतरी में संपन्न हुआ l