पहले मांगी लिफ्ट, फिर चुरा ली मोटरसाइकिल; आरोपी गिरफ्तार

11

 लिफ्ट मांगकर बनाई पहचान और पार कर दी बाइक, धमतरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही में शातिर आरोपी धराया,  धमतरी पुलिस की त्वरित द्वारा तत्काल घेराबंदी कर बाइक चोरी के आरोपी को चोरी की बाइक सहित किया गिरफ्तार, आमातालाब रोड स्थित सेन समाज भवन के पास शातिर वाहन चोर पकड़ाया,चोरी की बाइक बरामद कर भेजा गया जेल

धमतरी | पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। प्रार्थी संजय मारकंडे निवासी देवरी कचांदुर, जिला बालोद ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 07-08 मई 2026 की दरम्यानी रात वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 24 P 9546 से गंगरेल घूमने आया था। वापस लौटते समय अंबेडकर चौक धमतरी में एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी, जिसे उसने नेहरू गार्डन तक छोड़ा,इसके बाद वह स्वयं वहीं विश्राम करने लगा,अगले दिन सुबह उठने पर उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 149/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी,तभी आज दिनांक 19 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की उक्त मोटरसाइकिल को एक व्यक्ति आमातालाब रोड क्षेत्र में चला रहा है। जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए, गवाहों की समक्ष सेन समाज भवन के पास घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा। आरोपी से पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन के दौरान आरोपी पेमन साहू पिता गोविंदराम साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01 खपरी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी ने उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त की गई। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना देकर मान.न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। *आरोपी का नाम* पेमन साहू पिता गोविंदराम साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01 खपरी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। जनसहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।