Home Uncategorized नवागांव (क) में मेन रोड से मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड निर्माण का...

नवागांव (क) में मेन रोड से मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिली विकास कार्य की सौगात

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने ग्राम नवागांव (क) में मेन रोड से मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामवासियों को विकास कार्य की महत्वपूर्ण सौगात दी। इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

विधायक ओंकार साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। मेन रोड से मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात सहित अन्य मौसम में आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। यह सड़क ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित आवश्यक जनसुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्राथमिकता है। भूमिपूजन कार्यक्रम में धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू, सेक्टर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी श्री कुमार साहू, जनपद सदस्य धमतरी श्रीमती दिनेश्वरी रोशन साहू, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष भोथली श्री किशन लाल साहू, पूर्व अध्यक्ष नवागांव श्री माखन लाल साहू, ग्रामीण अध्यक्ष कांग्रेस श्री दिलीप कुमार साहू, बूथ अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी श्री ललित पटेल एवं श्री मुकेश कुर्रे सहित जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सरपंच श्री लखन लाल ध्रुव, उपसरपंच श्री जीवन लाल डहरिया, सभापति श्री भोलाराम साहू सहित समस्त पंचगण—श्री रेखराम साहू, श्री रविशंकर साहू, श्री शिवकुमार, श्री द्वारिका साहू, श्री जितेन्द्र कुमार, श्री राजेन्द्र सिन्हा, श्री भोलाराम साहू, श्री जीवन लाल डहरिया, श्रीमती यशोमति, श्रीमती मेनका, श्रीमती भुनेश्वरी, श्रीमती राही साहू, श्रीमती उर्वशी साहू, श्रीमती प्रेमलता सिंह, श्रीमती नगेश्वरी साहू, श्रीमती प्रेमलता एवं श्रीमती हेमलता सहित ग्राम पंचायत नवागांव के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने सी.सी. रोड निर्माण की सौगात मिलने पर विधायक श्री ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक श्री ओंकार साहू ने ग्राम नवागांव (क) के समस्त ग्रामवासियों को इस विकास कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी निरंतर कार्य किए जाएंगे।

Exit mobile version